फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हारे के सहारे आजा...भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर और साई मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दबथुवा गांव स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर और साई मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7:00 बजे श्री खाटू श्याम की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट, जागृति विहार मेरठ के तत्वावधान में भजन संध्या एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में ट्रस्ट के संस्थापक अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ज्योति प्रज्ज्वलन सोनी परिवार द्वारा किया गया। भजन संध्या में कार्तिक शर्मा ने मधुर भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भजन गायिका सोनी कश्यप ने चिट्ठी आई है, खाटू से चिट्ठी आई है और हारे के सहारे आजा जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अनिल गोयल ने श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम की कथा सुनाते हुए एकादशी व्रत के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। देर रात तक चले कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम में रतनलाल, उमेश वर्मा, दीपक भिवानिया, अनिल शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें