फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी वक्त पर खुली प्रशासन की आंखें: मेरठ में कल से शुरू होगी कलर कोडिंग प्रणाली, पांच रंग के होंगे पास

Wed, 13 May 2020 01:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दौर में प्रशासन की आंखें खुल रही हैं। अगर ऐसा काम पहले हो जाता है तो मेरठ में स्थिति नियंत्रण में होती। प्रमुख सचिव सिंचाई/ नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश के निर्देश पर कलर कोडिंग प्रणाली को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी। इसके लिए पांच रंगों (सफेद, नीला, पीला, हरा, लाल) के पास तैयार कराए गए हैं।

सीडीओ ईशा दुहन ने एडीएम सिटी और एसपी सिटी के साथ बैठक कर प्रणाली को सख्ती से लागू कराने पर चर्चा की। वाहनों के लिए भी रंगीन पास जारी किए जाएंगे। बृहस्पतिवार से कलर कोडिंग प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये है कलर कोडिंग प्रणाली
सफेद - सरकारी कर्मचारी
नीला - मेडिकल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी
पीला- कम्युनिटी किचन सेवा से जुड़े लोग
हरा- राशन, किराना, दूध, मंडी
लाल- इंडस्ट्री, विविध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें