मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध 24 कॉलेजों ने लापरवाही की हदें पार दी हैं। इन कॉलेजों ने बार-बार निर्देशों के बावजूद छात्र-छात्राओं के इंटरनल मार्क्स नहीं भेजे हैं। बीएड और दूसरे कोर्स के इन कॉलेजों की लापरवाही के कारण विवि रिजल्ट जारी नहीं कर पाया है। इन कॉलेजों को 27 और 28 जून को हर सूरत में इंटरनल के मार्क्स विवि के पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा है। यदि ऐसा नहीं करने पर कुलपति ने संबद्धता समाप्त करने की चेतावनी दी है।
जिन कॉलेजों को चेतावनी दी गई है उनके कोड 435, 436, 510, 761, 811 हैं। इसके अतिरिक्त बीएड प्रथम वर्ष में कॉलेज कोड 548, 601, 630 और 705 हैं। वहीं, बीएड द्वितीय वर्ष में कोड 508, 601, 622, 634, 705, 762, 778, 780, 866, 879, 918, 920, 1064, 1084 और 1086 शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि कॉलेजों को फिर मौका नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर कुलपति ने परीक्षा समिति की बैठक में जल्द मार्क्स अपलोड कराने के लिए कहा था।