फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी नहीं दे रहे कॉलेज, विवि ने बनाई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबंद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में लगातार शिक्षकों-कर्मचारियों को सैलरी नहीं दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसको लेकर विवि प्रशासन ने सख्ती करते हुए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। विवि प्रबंधन ने कहा है कि ऐसे कर्मचारी और शिक्षक रजिस्ट्रार की अधिकृत ईमेल आईडी पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के बाद से तमाम सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कर्मचारी और शिक्षक सैलरी कम दिए जाने और कई जगहों पर सैलरी नहीं दिए जाने की शिकायतें कर रहे हैं। इसको लेकर कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता और विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एमके गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें