मेरठ। भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीएएमएस की परीक्षा के लिए स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर स्वामी कल्याण देव कॉलेज के शिक्षकों ने भारत आयुर्वेद कॉलेज के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल और कुलपति से शिकायत की है।
शिकायत में कहा गया है कि भारत आयुर्वेद कॉलेज के प्रबंधक रोजाना स्वामी कल्याण देव कॉलेज के प्राचार्य से मिलने आते हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाय है कि वे अपने कॉलेजों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगवाकर परीक्षा में नकल करवाना चाहते हैं। कॉलेज सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए शिक्षकों ने शिकायत की है। विवि प्रशासन इस मामले की जांच करा रहा है।