फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की पढ़ाई में बेटों से आगे बेटियां

Sat, 03 Sep 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ और सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेजों में लड़कियों ने लड़कों का एडमिशन मुश्किल कर दिया है। ग्रेजुएशन में दाखिले की दौड़ में वह लड़कों से आगे रहीं। यही नहीं, अच्छी मेरिट के दम पर कोएड कॉलेजों में भी लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एडमिशन हुए हैं। दोनों मंडल के कॉलेजों में 35 हजार में से करीब 21 हजार एडमिशन लड़कियों के हैं। कॉलेजों में हर साल बढ़ रही बेटियों की संख्या लड़कों के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो कोएड कॉलेज में एडमिशन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मेरठ और सहारनपुर मंडल के 66 राजकीय और एडेड कॉलेज संबद्ध हैं। विवि इन कॉलेजों में ट्रेडिशनल कोर्स (सेल्फ फाइनेंस को छोड़कर) के एडमिशन पूरे कर चुका है। कॉलेजों में 50 एडेड और 16 राजकीय हैं। इनमें 14 गर्ल्स कॉलेज हैं। एडमिशन की तस्वीर लड़कियों की प्रतिभा पेश करती है। कॉलेजों में 35095 एडमिशन हुए हैं। इनमें 21192 लड़कियों के और 13902 लड़कों के एडमिशन हैं। 66 कॉलेजों में लड़कों से 7290 ज्यादा लड़कियां हैं। प्रतिशत में देखें तो लड़के 39.61 फीसदी हैं और लड़कियां 60.38 फीसदी। हालांकि, दोनों मंडलों के नौ जिलों में एक भी ब्वॉयज कॉलेज नहीं है, जबकि सिर्फ गर्ल्स के लिए 14 कॉलेज हैं। बावजूद इसके तस्वीर बदल रही है। अधिकांश कोएड और राजकीय कॉलेजों में लड़कियों का एडमिशन 50 प्रतिशत से अधिक या आसपास है। पिछले तीन-चार साल से यह अनुपात बढ़ रहा है। विवि के प्रवेश नियम की बात करें तो हर कोर्स में कम से कम 20 प्रतिशत लड़कियों को आरक्षण देने की व्यवस्था है। अधिकतम का कोई नियम नहीं है। लेकिन, लड़कियां अच्छी परसेंटेज दम पर लड़कों को पछाड़ रही हैं।

बीकॉम और बीएससी में ज्यादा
बीकॉम और बीएससी में लड़कियों के एडमिशन अधिक हैं। कई कॉलेजों में तो 70 से 80 प्रतिशत तक हैं। बीएससी बायोलॉजी में सबसे ज्यादा हैं। बीकॉम की स्थिति भी अच्छी है। बीए, बीएससी मैथ और बीएससी सांख्यिकी में थोड़ा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्र 2016-17 में हुए एडमिशन
जिला                           लड़कियां      लड़के
मेरठ                            5662        2907
बुलंदशहर                      2436        2216
नोएडा                          1193          473
गाजियाबाद                     2968        1948
हापुड़                           1585        1144
मुजफ्फरनगर                   2151       1464
सहारनपुर                      3059         1305
शामली                          916          757
बागपत                         1222        1688
नोट: ये बीए, बीएससी, बीकॉम में हुए एडमिशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें