फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्रा से थाने के पास छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज जा रही छात्रा से थाने के पास छेड़छाड़
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर थाने के पास से मंगलवार सुबह कॉलेज जा रही छात्रा के साथ करनावल के दो बाइकों पर सवार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक धमकी देने लगे। नजदीक खडे़ अन्य युवक मौके पर पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों की जमकर धुनाई कर दी। बाद में उन्हें नसीहत देकर छोड़ दिया। छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से छात्राओं में भय बना हुआ है।
सरूरपुर गांव की एक छात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे कॉलेज जा रही थी। थाने से कुछ आगे पहुंची तो पीछे से दो बाइकों पर आए करनावल निवासी युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास खड़े सरूरपुर के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने छेड़खानी कर रहे युवकों को दबोच लिया और उनकी पिटाई कर दी। माफी मांगने पर नसीहत देकर उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, सरूरपुर कॉलेज के पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने अफसोस जताते हुए पुलिस से कॉलेज के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उधर, सीओ सरधना आरपी शाही ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
लापता महिला को 24 घंटे में खोज निकाला
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के डूंगर गांव से दो दिन से लापता महिला को डायल 112 की पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया। गांव डूंगर निवासी वृद्धा रत्नो पत्नी रामचंद्र पिछले दो दिनों से घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उन्हें संभावित स्थानों पर तलाशा। नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद डायल 112 पुलिस भी इस काम में जुटी हुई थी। पीआरवी 581 पर तैनात पर दरोगा भूपेंद्र सिंह व संजय शर्मा ने 24 घंटे के भीतर वृद्धा को मीरपुर गांव के जंगल में खोज लिया। पूछताछ के बाद सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला को खोजने पर परिजनों और स्थानीय पुलिस अफसरों ने पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की।
मेड़ काटने के विवाद में दो घायल
फलावदा। गांव दांदूपुर में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दांदूपुर में काफी दिनों से खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर संघर्ष हो गया। खेत पर हुए संघर्ष में एक पक्ष से विशाल पुत्र संजीव तथा दूसरे पक्ष से तपेश्वर पुत्र अजीत घायल हो गए। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें