फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों के विरोध के बाद लाइसेंस शुल्क की वसूली पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- लावड़ कस्बे के व्यापारियों ने इसे आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला बताया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के व्यापारियों ने बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरपर्सन आफताब बेगम व अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए लाइसेंस शुल्क को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।
ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे पहले से ही कई प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं। कस्बे में अधिकांश छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारी हैं। इन पर यह अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रहा है। उनका कहना था कि यह शुल्क उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है और इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। चेयरपर्सन ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल लाइसेंस शुल्क की वसूली पर रोक लगाने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से अपने भवन कर का समय पर भुगतान करने और जिन प्रतिष्ठानों पर पानी की टंकी लगी है, उनका जलकर भी जमा करने की अपील की। व्यापारियों ने चेयरपर्सन के कदम का स्वागत करते हुए भवन कर और जलकर जमा करने में सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान नायब रिजवी, डॉ. इकबाल मलिक, सभासद मनोज गोयल, भूसी ग्रोवर, अंशुल गुप्ता, हाजी खुर्शीद, रामानंद विल्टोरिया, मनी अग्रवाल, मनोज सैनी, अंकुर गोयल, दुलीचंद, जगरोशन, राजीव शर्मा, स्वदेश सैनी, चंद्रपाल सैनी, सादिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें