फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंड कर रही बीमार, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
अमर उजाला....सर्द मौसम और प्रदूषण की मार से बीमार हुए लोग जिला अस्पताल के नेत्र रोग आेपीडी में 
विज्ञापन
बढ़ती ठंड और कोहरा कम रोग प्रतिरोधकता वाले लोगों को बीमार कर रहा है। पीएल शर्मा जिला अस्पताल और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीज खांसी, जुकाम, गले में खराश, वायरल बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में 3715 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के अलावा प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। इससे सांस संबंधी बीमारी और संक्रमण बढ़ रहा है। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि प्रदूषण और ठंड की वजह से सांस लेने में परेशानी बढ़ी है। इससे अस्थमा और अन्य फेफड़ों की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ी है। नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी कौशिक ने बताया कि मौसम और प्रदूषण से हो रहीं बीमारियों के प्रति जागरूक रहना और बचाव के उपाय अपनाना सभी के लिए जरूरी है ताकि आने वाले दिनों में भी ठंड में स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

====
बचाव के उपाय



पौष्टिक और विटामिन युक्त आहार लें।



धूप में समय बिताएं ताकि विटामिन डी की कमी न हो।



वायरल लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।



नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें