फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे तेज चलेगी शीतलहर, रहेगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में सोमवार आठवीं बार सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा और धुंध के बीच दोपहर में निकली धूप से भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। शाम को मौसम और ठंड हो गया। रात को हल्का कोहरा रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम था। रात का तापमान सामान्य रहा। अभी दो दिन तक सुबह के समय कोहरा रहेगा। शीतलहर और तेज होगी। अभी 48 से 72 घंटे तक मौसम सर्द बना रहेगा और तापमान गिरेगा।
इस माह इन दिनों ज्यादा सर्द रहा मौसम
तारीख अधिकतम
1 14.6
3 15.7
8 16.4
10 14.8
11 14.2
16 16.0
17 13.1
22 15.7
24 17.5
25 16.3
300 से ऊपर रहा एक्यूआई
मोदीपुरम। मौसम के बिगडने के साथ-साथ अभी हवा की सेहत नहीं सुधरी है। शीतलहर चलने के बावजूद एक्यूआई 359 से गिरकर 332 पर रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें