फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: धूप बेअसर, शीतलहर का कहर जारी, कड़ाके की ठंड से कांपा पश्चिमी यूपी

Tue, 06 Jan 2026 12:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। दिन में निकली धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी, जबकि तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड ने मेरठ समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। सोमवार को दिन में कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। सुबह के समय कोहरा साफ रहा, इसके बावजूद सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

 

तापमान में लगातार गिरावट
बढ़ती ठंड के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

हवा चलने से प्रदूषण में आई कमी
हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला। मेरठ का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में गंगानगर 139, जयभीमनगर 226, पल्लवपुरम 201, बेगमपुल 209 और दिल्ली रोड क्षेत्र में एक्यूआई 187 रिकॉर्ड किया गया।
 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें