फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले से रात का पारा फिर गिरा

Sat, 23 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पारा ठंड और बढ़ाएगा। इस सप्ताह दूसरी बार ऐसा हुआ जब रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली ठंड अभी राहत देने के मूड में नहीं है। सुबह को कोहरे का असर बहुत कम था। सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में 12 बजे के करीब निकली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्र्दता 94 व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दो तीन दिन तक कोहरे का असर कम रहेगा, लेकिन ठंड अभी राहत देने के मूड में नहीं है।

दूसरी बार गिरा रात का पारा
मौसम वैज्ञानिकों की मानेें तो पांच दिन में दूसरी बार रात का पारा अचानक गिर गया है। 18 जनवरी को रात का न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह पारा इस सीजन की सर्दी का सबसे कम पारा रहा है। शुक्रवार को फिर से तापमान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें