बुधवार को सपा कार्यकर्ता आदिल सिद्दकी कार्यकर्ताओं के साथ सीओ कोतवाली के ऑफिस में पहुंचे और कहा कि तीन माह बीत गये और पुलिस फरार मुल्जिम नहीं पकड़ सकी। जिस बाइक को पुलिस को सौंपा था वह भी थाने से गायब है।
इस पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि पांच बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ के समझाने के बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान सरताज, नदीम, सरफराज, शहनवाज और अन्य रहे।
थाने से गायब हुई बदमाशों की बाइक
घटना के वक्त जब पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था तो पुलिस को मौके से एक बाइक भी बरामद हुई थी। लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस ने बाइक को लेकर पूरा खेल कर दिया था। बदमाशों की बाइक को एफआरआई में शामिल नहीं किया था।
बाद में बाइक को भी सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में भी सपा कार्यकर्ताओं ने सीओ से शिकायत की है। सीओ का कहना है कि बाइक को लेकर जांच बैठा दी गई है जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि वादी पक्ष ने ही एफआईआर में बाइक नहीं लिखवाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/