फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम योगी के कार्यक्रम का नगर पालिका में हुआ सजीव प्रसारण

विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। पालिका के भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, योग कृष्णकांत मिश्र, सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई ऐतिहासिक घोषणाओं का स्वागत किया। अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कहा कि सरकार का यह कदम कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में मील का पत्थर है। समापन पर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने सभी कर्मियों को उनके निष्ठावान कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें