नवाचार का प्रेजेंटेशन देंगे जिलाधिकारी
वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा नवाचार पर भी एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसमें मेरठ में बनाई गई आधारशिला प्रयोगशाला, गांवों में बनाए गए पुस्तकालय, दिव्यांगों के लिए स्कूलों में सुविधा आदि की स्थिति होगी।
यह भी पढ़ें:
CM Yogi Meerut Visit: आप आए बहार आई आप गए फाइल बंद, लाकोर्पण के बावजूद कई प्रॉजेक्ट अधूरे, जाम से जूझ रहा शहर
सीएम की सुरक्षा
सीएम की सुरक्षा के लिए पीएसी की तीन कंपनियों के अलावा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर से भी फोर्स मांगा है। छह एएसपी, 36 सीओ, 50 एसआई, 500 कांस्टेबल और 100 ट्रैफिक सिपाही तैनात रहेंगे। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव और एसपी सिटी विनीत भटनागर सुरक्षा पर नजर रखेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-सुबह 10:56 बजे : पुलिस लाइन मेरठ आगमन।
-सुबह 11:00 बजे से 10:10 बजे तक : पुलिस लाइन में कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी।
-सुबह 11:10 बजे से 11:45 बजे तक : कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों व पार्टी नेताओं के साथ बैठक।
-सुबह 11:45 बजे से 1:45 बजे तक : कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक।
-दोपहर 1:50 बजे से 2:20 बजे तक : सर्किट हाउस में आरक्षित समय।
-दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक : चौधरी चरण सिंह विवि प्रेक्षागृह में टैबलेट और घरौनी वितरण।
-दोपहर 3:40 बजे : सीसीएसयू से हापुड़ रवानगी।