योगी ने कहा- डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का मिल रहा लाभ
मेरठ की ही एयरस्ट्रिप पर आज मैं उतरा हूं। मैं हिंडन या सहारनपुर, दिल्ली में नहीं उतरा। यही उतरकर मात्र 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गया। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशन एयरपोर्ट बनने जा रहा है। मेरठ के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए PM मोदी के हाथों आज ESI हॉस्पिटल का शिलान्यास होने जा रहा है।
2.85 लाख बीमा कवर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा
अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के लगभग 2.85 लाख बीमा कवर कामगारों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देश के 661 जिलों उत्तर प्रदेश में 59 जिलों में योजना लागू है।
हाल में ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में MBBS पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।
सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा
पीएम के कार्यक्रम के दाैरान सीएम योगी से मिलने जा रही महिला को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। बताया गया कि महिला परतापुर की रहने वाली है। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं को भी रोक दिया।
हवाई पट्टी से कंकरखेड़ा तक 15-15 मिनट के लिए एक साइड रोका गया ट्रैफिक
कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 8 एएसपी, 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 500 कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी (एक कंपनी में 120 जवान) तैनात किए गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल आने-जाने के दौरान एक साइड 15-15 मिनट के लिए वाहनों को रोका गया।
सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखी गई। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए डिफेंस एनक्लेव व कासमपुर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। बम निरोधक दस्ते ने आसपास के क्षेत्र में जांच की। मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि जनपदों से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।