फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में सीएम योगी : जिला अस्पतालों में बिछाई जाने लगी हर दिन अलग रंग की बेडशीट

Thu, 27 Apr 2017 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हर दिन बदलेगी बेडशीट
विज्ञापन
मेरठ जिला अस्पताल में हर दिन अलग रंग की बेडशीट बिछाई जाने लगी है। इस संबंध में एसआईसी पीके बंसल ने सभी वार्ड प्रभारियों को आदेश दिये थे।
विज्ञापन


बुधवार यानी आज जिला अस्पताल में हरा रंग की बेडशीट बिछाई गई। आदेशानुसार जिला अस्पताल में अब रविवार को जामुनी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को ऑरेंज, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को गुलाबी, शुक्रवार को पीले और शनिवार को नीले रंग की बेडशीट बिछाई जा रही हैं। 

बता दें कि हर आठ घंटे बाद इन्हें चेंज करने के भी निर्देश हैं। शासन ने स्वच्छता के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में बेडशीट के रंग तय कर दिए थे, मगर इन्हें फॉलो नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


बेडशीट के रंग तय करने की वजह यह है कि इससे यह पता चल जाएगा कि बेडशीट बदली गई है या नहीं। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अब तक कई अहम फैसले ले चुके हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी सीएम योगी ने कड़े फैसले लिए। 
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर छुट्टियों की 'छुट्टी'

योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की चौथी बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। इनमें सबसे खास फैसला रहा महापुरुषों के नाम पर दी जाने वाली छुट्टियों को रद करने का। सरकार ने कुल 15 छुट्टियों को रद करने का फैसला लिया।

इसके अलावा प्रदेशभर में जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने और रोकने के लिए एंटी भूमिया टास्क फोर्स के गठन का निर्णय भी लिया गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जहां-जहां प्राइवेट जमीन पर कब्जे हुए हैं शासन प्रशासन अभी तक उनकी मदद करता रहा था लेकिन अब शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

इन छुट्टियों को किया खत्म
1. जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस -24 जनवरी
2. महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयंती - 5 अप्रैल
3. चेटीचंद - इसकी भी तिथि परिवर्तित होती है इस वर्ष 29 मार्च को अवकाश था।
4. हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज के उर्स  6 रजब - इसकी तिथि परिवर्तित होती है इस वर्ष 14 अप्रैल को अवकाश था।
5. चंद्रशेखर जयंती - 17 अप्रैल 2017
6. परशुराम जयंती - 28 अप्रैल 2017
7. लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती - 9 मई 2017
8. जमात उल विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार - 23 जून 2017
9. विश्वकर्मा जयंती - 17 सितम्बर 2017
10. महाराजा अग्रसेन जयंती - 21 सितम्बर 2017
11. महर्षि वाल्मीकि जयंती - 5 अक्टूबर 2017
12. छठ पूजा पूर्व - 26 अक्टूबर 2017
13. सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयंती - 31 अक्टूबर 2017
14. ईद ए मिलादुनवी - 2 दिसम्बर 2017
15. चौधरी चरण सिंह जयंती - 23 दिसम्बर 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें