कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ से चार छात्र लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। छात्रों को सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है, एक ऊर्जा मिलती है। छात्रों के हाथों में टेबलेट आएगा तो समझो दुनिया मुट्ठी में आ जाएगा। टेबलेट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करें, इसका लाभ उठाएं।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा का दायरे बहुत बड़ा होता है। एक अच्छा शिक्षक शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण की भागीदारी का भी हिस्सा होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार, संचालनकर्ता नारायण शरण, रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बबीता ढाका, पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
इन छात्रों का हुआ सम्मान
हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले शिवम कुमार सागर एसडीएचटी एसवीएम गंगानगर, दूसरा स्थान के शिवम शर्मा सीएचपीएन एसकेवी कॉलेज माछरा, तीसरा स्थान निखिल ओम प्रकाश वर्मा कॉलेज घाट, चौथा स्थान चेतन सागर आरआईसी नूरनगर लिसाड़ी रोड, चौथा स्थान जानवी संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, चौथा स्थान सुमन नागर संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, पांचवां स्थान समीर ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज घाट, पांचवां स्थान कशिश सोनी विद्या मंदिर नागौरी, पांचवां स्थान अंशिका हून संस्कार एकेडमी मीवा मवाना, पांचवां स्थान अनोखी राठी आदर्श इंटर कॉलेज।
इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान पाने वाले अनुभव शर्मा केआर जनता इंटर कॉलेज सरुरपुर, दूसरा स्थान राजीव जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी, तीसरा स्थान अलीशा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मवाना, चौथा स्थान वंशिक चावली देवी आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी, चौथा स्थान मुस्कान कुमारी एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी, पांचवां स्थान सत्यम सागर एसडीएचटी एसबीएम गंगानगर, छठा स्थान अर्जुन यादव एसडी इंटर कॉलेज सदर, सातवां स्थान रोनित एसडी इंटर कॉलेज सदर, आठवां स्थान कार्तिक शर्मा डीएन इंटर कॉलेज, आठवां स्थान निशिता एमएसएस इंटर कॉलेज रिठानी।