फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-मथुरा की तर्ज पर होगा शुकतीर्थ का विकास, अतिथि की तरह करें कांवड़ियों का स्वागत: सीएम योगी

Mon, 15 Jul 2019 02:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम योगी तीर्थनगरी शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 15 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब दो घंटे तीर्थनगरी में मुख्यमंत्री रहे। रविवार को हेलीकॉप्टर से शुकदेव आश्रम स्थित हैलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।

विज्ञापन


ट्रस्ट के सदस्यों के स्वागत के बाद उन्होंने स्वामी ओमानंद के सानिध्य में सीएम शुकदेव गोशाला के विस्तारीकरण का लोकार्पण एवं अवलोकन किया।

इस दौरान सीएम योगी ने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। शुकदेव मंदिर में दर्शन किये और शुकतीर्थ में आधुनिक भागवत कथा भवन के मॉडल का लोकार्पण किया। यहां सीएम योगी ने पर्यटन विभाग की 20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

cm yogi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 पर अक्षय वट की परिक्रमा और शुकदेव मंदिर में स्वामी कल्याणदेव भागवत भवन का शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शुकतीर्थ का काशी, अयोध्या और मथुरा की तरह विकास होगा। सरकार के साथ आमजन के सहयोग की भी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कावड़ यात्रा कुंभ की तर्ज पर संपन्न कराई जाएगी शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से कावड़िया यात्रा निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि आम जनता कांवड़ियों का अतिथि की तरह स्वागत करें, उन्होंने किसानों की समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन भी दिया। इसी के साथ उन्होंने भारत सरकार के जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें