फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गन्ना मूल्य वृद्धि कर किसानों को राहत दी : दिनेश खटीक

विज्ञापन
मवाना शुगर मिल के पैराई सत्र के शुभारंभ पर चैन में गन्ना डालते राज्यमंत्री दिनेश खटीक व अन्य अत
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने मवाना चीनी मिल के पेराई सत्र किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गन्ना राज्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मिल चलने से पहले योगी सरकार ने किसान हित में गन्ना मूल्य वृद्धि करके किसानों को राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने शुक्रवार को मवाना चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किए। सत्र के शुभारंभ पर पंडित प्रेम कुमार ने पूजन कराया।
मुख्य अतिथि ने तौल कांटे पर बैल-बुग्गी में गन्ना लेकर आए गांव पाली के किसान योगेश, ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लेकर आए गांव जंधेड़ी निवासी किसान दीप और ट्रक में गन्ना लेकर पहुंचे चालक मुदस्सर अली का भी सम्मान राज्यमंत्री ने किया। मंत्रोच्चारण के साथ चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि पहले दिन 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी। गन्ना पेराई का लक्ष्य 2 करोड़ क्विंटल रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री ने दूसरे प्लांट का भी उद्घाटन कर दिया है लेकिन फिलहाल एक ही प्लांट चालू किया है। गंगा स्नान के बाद दूसरा प्लांट भी आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, पूर्व प्रमुख किला परीक्षितगढ़ केपी सिंह, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, डायरेक्टर रघुराज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह, डायरेक्टर पप्पन भाटी, डायरेक्टर नरेंद्र सिंह, संदीप प्रधान, डायरेक्टर संतरपाल, डायरेक्टर उदय वीर सिंह, डायरेक्टर सतीश मावी, नरेंद्र प्रधान, पूर्व डायरेक्टर हर्षवर्धन त्यागी, पूर्व डायरेक्टर मेघराज आदि रहे।

मवाना शुगर मिल के पैराई सत्र के शुभारंभ पर चैन में गन्ना डालते राज्यमंत्री दिनेश खटीक व अन्य अत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें