फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के हवाले आबूलेन

Sat, 17 Oct 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन पर कैंट बोर्ड के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर साइड पार्किंग में आड़े-तिरछे वाहन खड़े दिखाई दिए। जबकि कैंट बोर्ड ने दावा किया था कि उनके 40 कर्मचारी आबूलेन पर व्यवस्थाएं बनाने में लगे हैं। कैंट बोर्ड द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थलों पर न के बराबर वाहन खड़े दिखे। वहीं अब कैंट बोर्ड प्रवक्ता एमए जफर कह रहे हैं कि व्यवस्थाएं बनाने का कार्य ट्रैफिक पुलिस का है।
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में चमकेगा आबूलेन
आबूलेन पर सेंटर में 16 लोहे के डिवाइडर दास मोटर से बेगमपुल तक लगाए गए हें। बजरी का मसाला भरकर इन्हें पक्का कर दिया गया है। अब इन पर गमले और खंभे लगाए जाएंगे। खंभोें पर आधुनिक डिजाइन की सोलर लाइट लगाई जाएंगी। फोकस टेल पाम लगा दिए गए हैं। आबू प्लाजा के पास फाउंटेन बनाने का फ्रेम रख दिया है। अधिशासी अभियंता अनुज सिंह ने बताया कि रविवार तक आबूलेन पर सोलर लाइट, डिवाइडर का सौंदर्यीकरण, फाउंटेन आदि कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।

सीईओ से मिले व्यापारी
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में आबूलेन के व्यापारी सीईओ राजीव श्रीवास्तव से मिले। अध्यक्ष ने आबूलेन पर फैली अव्यवस्था समेत आबूलेन को नो पार्किंग जोन ना बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा आबूलेन पर अगर कोई वाहन नहीं खड़ा करने दिया जाएगा तो व्यापारियों का कारोबार बाधित होगा। सीईओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह लिखित में अपनी समस्याएं दे। उनकी मांग बोर्ड अध्यक्ष तक पहुंचा दी जाएगी। इस दौरान आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार राजबीर सिंह, आकाश खन्ना, विपुल सिंघल, रमेश धींगरा आदि मौके पर थे।
विज्ञापन


मीडिया देख भड़के सीईओ
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के पास संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत व्यापारी अपनी मांग लेकर पहुंचे। व्यापारियों के साथ मीडिया कर्मी को देख सीईओ राजीव श्रीवास्तव भड़क उठे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप इस तरह कैसे आ सकते हैं। अगर बात करनी है तो मीडिया को लाने की क्या जरूरत है। इसपर व्यापारियों पर कोई जवाब नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें