फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, 33 दिन में 277 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
नजीबाबाद के मुगलूशाह में जलभराव के गुजरता बाइक सवार दू​धिया।
विज्ञापन
-जिले में बुधवार को 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन

-जिले में जगह-जगह बूंदाबांदी होने से मौसम हुआ सुहावना
-बारिश होने से तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं सिर्फ बादलों की गड़गड़ाहट रही। जिले में बीते 33 दिन में 277 एमएम बारिश दर्ज की गई। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसका फायदा फसलों को होगा।

जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। बुधवार सुबह कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा। बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। बुधवार को जिले में 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बूंदाबांदी होने से एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश होने से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन


13 जून से 16 जुलाई तक हुई औसतन बारिश
जिले में 13 जून से बारिश शुरू हो गई थी। 13 जून को 48.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं 16 जून को 2.4 एमएम बारिश हुई। जून और जुलाई माह में जिले में औसतन बारिश दर्ज की गई है। जिले में 33 दिन में हुई बारिश से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फसलों के हिसाब से काफी लाभदायक रही।
विज्ञापन


-गन्ने और धान की फसल के लिए लाभकारी है बारिश
इस समय बारिश गन्ना और धान की फसल के लिए बहुत लाभकारी है। बारिश होने से गन्ने में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा धान की रोपाई का कार्य भी खेतों में चल रहा है। साथ ही चारे की फसल के लिए भी बारिश जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें