फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाट माप निरीक्षक से लिपिक ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर मिल रही घटतौली की शिकायत पर मंगलवार को बाट माप निरीक्षक ने टीम के साथ छापेमारी की। मिलों के गन्ना क्रय पर घटतौली की शिकायत पर मंगलवार को बाट माप निरीक्षक विकास प्रताप सिंह टीम के साथ हर्रा कस्बे में स्थित बजाज शुगर मिल किनौनी के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां कांटे की जांच करने के बाद टीम प्रभारी ने तौल लिपिक से दस्तावेजों की मांग की। लिपिक मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कार्रवाई के नाम पर आक्रोशित लिपिक निरीक्षक से कहासुनी करने लगा। जिसको लेकर क्रय केंद्र पर हंगामा होता रहा। इस दौरान तौल भी प्रभावित हो गई। तौल लिपिक पर कार्रवाई की बात कहकर टीम वहां से चली गई। बाट माप निरीक्षक विकास प्रताप सिंह ने बताया कि हर्रा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें