दुकान के बाहर लगा ऑफर का बैनर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देशभर में 01 जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू हो रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद उत्पादों की कीमतों में बदलाव आना तय है। कुछ चीजें सस्ती तो कुछ महंगी होने जा रही है। जीएसटी लागू होने से पहले ही शहर में इलेक्ट्रानिक उपकरणों और अन्य चीजाें पर भारी सेल ऑफर चल रहा है। शहर में बैनर, पोस्टर और प्ले कार्ड लगाकर छूट पर सामान बेचा जा रहा है। प्रमुख बात यह कि बैनर पर विशेष तौर पर जीएसटी क्लीयरेंस सेल का हवाला दिया गया है। विक्रेता जीएसटी क्लीयरेंस सेल के नाम पर पुराना स्टॉक कम दामों में निकाल रहे हैं। जूते, इलेक्ट्रानिक अप्लायंस, एसी, फ्रिज सहित बैग्स और सूटकेस पर भी आकर्षक छूट मिल रही है।
20 से 40 प्रतिशत की छूट
जीएसटी लागू होने से पहले सामानों पर 15 से 40 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। एसी पर 30 प्रतिशत, कूलर पर 20 प्रतिशत, फ्रिज पर 20 प्रतिशत, बैग्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट है। कुछ मोबाइल सेट और मोबाइल एसेसरीज पर भी छूट दी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद एसी, टीवी, फ्रिज जैसे सामानों की कीमतें दो से तीन फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इसलिए इस समय स्टॉक क्लीयरेंस सेल दे रहे हैं। इसके तहत ग्राहकों क ो 40 से अधिक प्रतिशत की छूट भी दे रहे हैं। छूट ब्रांडेड कंपनियों पर है।
इसलिए मिल रहा प्रॉडक्ट्स पर लाभ
इलेक्ट्रानिक एप्लांयस के विक्रेता गिरीश बंसल के अनुसार जीएसटी के ड्रॉफ्ट में इंट्रॉजिएशन स्टॉक पर केवल 40 फीसदी इनपुट क्रेेडिट मिलेगा। इसका सीधा असर डिस्ट्रीब्यूटर और सप्लाई चेन पर आएगा। क्योंकि उन्हें 1 जुलाई से पहले वाले पुराने स्टॉक पर 40 फीसदी पर ही इनपुट क्रेडिट मिलेगा। यानि उन्हें जीएसटी में पुराने स्टॉक पर 4 से 5 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ सकता है।