फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में पुलिस ने लगाई झाड़ू, चमक उठे थाने  

Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाने में सफाई अभियान चलाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्ता बदलते ही पुलिस में बदलाव दिखाई दे रहा है। पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ थानों की साफ सफाई पर ध्यान दे रही है। 48 घंटे में दूसरी बार पुलिस अफसरों और कर्मियों ने थानों में साफ सफाई की। दो घंटे चले सफाई अभियान के बाद थाने चमक उठे।
विज्ञापन

 एसपी क्राइम/ कार्यवाहक एसएसपी अजय सहदेव, एएसपी लाइन अंकित मित्तल, आरआई सत्यप्रकाश शर्मा ने पुलिस लाइन ग्राउंड, बैरक, बहुउद्देशीय हॉल, शहीद स्मारक पर पुलिसकर्मियों और ट्रेनिंग कर रहे रंगरूटों ने सफाई। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के अलावा एसओ कोतवाली विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर देहली गेट के अलावा एसएसपी ऑफिस, क्राइम ब्रांच ऑफिस, वायरलेस ऑफिस, सभी सीओ ऑफिस, थानों और पुलिस चौकियों में सुबह 8 से 10 बजे तक सफाई अभियान चलाया। सभी थानों और सीओ ऑफिस और अन्य ऑफिसों में तैनात सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टरों से सफाई अभियान के फोटो भी एसएसपी आवास से मांगे गए। नौचंदी थाने में एक सिपाही ने आनाकानी की तो इंस्पेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई। कई स्थानों पर पुलिस ने वर्दी में सफाई की तो कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सफाई करते हुए दिखाई पड़े। वहीं गंगानगर थाने में सभी पुलिसकर्मी हाथों में झाड़ू लिए  सफाई करते हुए नजर आए। सीओ सदर देहात यूनएन मिश्र ने अपने दफ्तर पर सफाई की। वहीं एसओ मोहम्मद असलम ने थाना परिसर में झाड़ू लगाई। सफाई के बाद फूल वाले पौधों के गमले लगाए गए। उधर, भावनपुर एसओ सतेंद्र कुमार यादव भी अपने हमराह को साथ थाना परिसर में पानी छिड़कने से लेकर झाडू़ लगाने तक का काम किया।
पीआरओ बोले पहली बार लगाई झाड़ू
पुलिस लाइन में पुलिस अफसर सफाई कर रहे थे, उसी समय एसएसपी के पीआरओ उमेश चंद पचौरी मोबाइल डायरी लेकर खड़े रहे। एक अधिकारी ने कहा कि कोई बात नहीं झाडू़ पकड़ लें। बाद में सफाई करने के बाद पीआआरे ने कहा कि पहली बार झाड़ू लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें