फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब मोबाइल एप से होगी गांव में सफाई, सीधे अधिकारियों को दें स्वच्छता का फीडबैक

Sat, 18 Aug 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मोबाइल एप के जरिए दें स्वच्छता का फीडबैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अब ग्रामीण देहात क्षेत्र में स्वच्छता का हाल और कूड़ा निस्तारण की स्थिति से घर बैठे ही अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 यानी ‘एसएसजी-18’ एप के माध्यम से ग्रामीणों का फीडबैक लिया जा रहा है। स्वच्छता वाले जिलों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। यूपी के बागपत जिले में ढाई हजार से अधिक लोग एप के माध्यम से अभी तक अपने गांव का हाल बता चुके हैं। 

विज्ञापन

  
गांव से लेकर शहर तक गंदगी मिटाने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों शहरी क्षेत्र की स्वच्छता के आंकड़े जारी कर दिए गए थे। नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों को रैकिंग दी गई। अब देहात क्षेत्र में रैंकिंग दी जा रही है। मोबाइल एप के जरिए ग्रामीणों से उनके गांव का हाल पूछा जा रहा है। इसके लिए एसएस-18 एप जारी किया गया है। इसे मोबाइल पर डाउनलोड कर अपने-अपने गांव का हाल बता सकते हैं। 

विज्ञापन

गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा सबसे सुंदर जिला

दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर सबसे सुंदर जिले को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिले के अफसरों ने स्कूल, कॉलेज और प्रधानों के साथ गोष्ठी कर सर्वेक्षण की जानकारी दी है। सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाने के लिए जागरूक किया गया । लोगों शासन की ओर से जिला स्तर पर एसएसजी-18 (स्वच्छता सर्वेक्षण 2018) के माध्यम से स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है।  

एप पर पूछे जाएंगे चार सवाल 
एप को गूगल प्ले स्टोर से अपलोड करने के बाद इस पर चार सवाल पूछे जाते हैं। सबसे पहले आपसे राज्य व जिला पूछा जाएगा।इसके अलावा आपको कुछ अन्य सवालों के जवाब देनें होंगे। जिनमें सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण, गांवों में कूड़े डालने का स्थान, सर्वेक्षण के बारे में सवाल पूछे गए है। एप का प्रयोग एक मोबाइल से एक ही बार हो सकता है। दोबारा से एप उसी मोबाइल पर काम नहीं करता। 

अब तक ढाई हजार लोगों ने दिया फीडबैक 
डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि जिले में करीब ढाई हजार लोगों ने स्वच्छता के संबंध में एप के माध्यम से अपना फीडबैक दिया है। ग्राम प्रधानों से लेकर स्कूलों के बच्चों को गोष्ठी के माध्यम से साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें