फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में सेवा पखवाड़े पर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा में 156 घंटे महा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। शुरुआत नगर पालिका प्रांगण में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुई।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला व सभासदों ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में उनके जीवन, विचारों व उनके स्वच्छता और सेवा के संदेशों पर प्रकाश डाला। 156 घंटे के स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में योगदान देने वाले वार्ड प्रोत्साहन समितियों के अध्यक्षों व वार्ड सभासदों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता मित्रों व पालिका कर्मचारियों में रजत, मनित, अरुण, शुभम, सुमन, ललिता, गीता, अर्चना, अनीता, ममता, बबली, उषा, रश्मि को सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी की अपील की। इस दौरान सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, मांगू प्रधान, दीपक शर्मा, जितेंद्र पांचाल, शावेज अंसारी, जीशान कुरैशी, ऋषभ जैन, पिंकी सोम, इंदिरा जाटव, सुमन सैनी, सीता अरोड़ा, महेश्वरी, सुनीता सैनी, हुमा कुरैशी, शानू जैन, शहजाद, कविता निर्दोष, खालिद अंसारी, इमरान ठाकुर, तारिक हसन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें