मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने वसंत पंचमी पर संत रविदास गुरुकुलम स्कूल सराय काजी में डिब्बा हटाओ-स्वच्छता लाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत विद्यालय के बाथरूम में उपयोग के लिए कमोड शावर प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रबंध कमेटी को प्रदान किए। संस्था की जिला अध्यक्ष राधिका अत्री और जिला एडवाइजर पूर्णिमा आर्य ने मार्गदर्शन का कार्य किया। अध्यक्ष राधिका अत्री ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद