मेरठ। श्री कालेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मंदिर समिति की ओर से भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया। भक्त मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। भजन-कीर्तन के बाद आरती हुई और भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य ने भी पूजन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री अमन गुप्ता और कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पवन मित्तल, सत्येंद्र अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, अनिल सिंघल, जुगल किशोर गर्ग, अश्वनी गुप्ता, वासु विजेंद्र अग्रवाल, सर्वेश नंदन गर्ग, रामप्रसाद गुप्ता, महेश मित्तल, विशाल गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद