फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ढाबा संचालक ने डांटा तो जाकर टॉयलेट में रखा क्लीनर पी गया सफाई कर्मचारी, मौत

Sat, 02 Aug 2025 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में ढाबा संचालक के डांटने पर सफाई कर्मचारी ने टॉयलेट में जाकर वहां रखा क्लीनर पी लिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर बाईपास पर डुंगरावली गांव स्थित चौधरी चरण सिंह ढाबे पर काम करने वाले गौरव बंसल 35 ने गुरुवार शाम ढाबा संचालिका की डांट से क्षुब्ध होकर बाथरूम में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। गंभीर हालत में उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से हरिद्वार के रहने वाला गौरव बंसल पुत्र नारायण बंसल परतापुर और कंकरखेड़ा बाईपास पर स्थित ढाबों पर सफाई का काम करता था। चार दिन पहले ही डुंगरावली गांव स्थित चौधरी चरण सिंह ढाबे की संचालिका शिमला देवी ने उसे साफ सफाई के काम पर रखा था।

गुरुवार शाम होटल संचालिका का शिमला देवी ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसके बाद वह नाराज होकर बाथरूम में गया और टॉयलेट क्लीनर पी लिया। उसे गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक को परिजनों ने बेदखल कर रखा था। एसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें