मिट्टी का भराव शुरू, इंटरचेंज के काम को मिलेगी रफ्तार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे
परतापुर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के परतापुर क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रही कंपनी जीआर इंफ्रा लिमिटेड ने शनिवार से बड़े स्तर पर मिट्टी के भराव का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही परतापुर तिराहे पर तीनों इंटरचेंजों का काम शुरू हो जाएगा।
कंपनी ने परतापुर क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। शनिवार को बहादरपुर अंडरपास से आरओबी तक मिट्टी भराव का कार्य किया गया। इसके बाद तीनों इंटरचेंजों पर कार्य किया जाएगा। कनेक्टिविटी पहले ही दी जा चुकी है। लेआउट का खाका भी तैयार कर लिया गया। तिराहा पर बने तीसरे अंडरपास में भी सीमेंट भराव का कार्य शुरू कर दिया गया। इंजीनियरों का कहना है कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा इसके लिए दो टीमें बना ली गई जो रात दिन कार्य करेंगी।