फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगनहर में नहाने आए दो गुट भिड़े, धक्के से विवाद, फिर डंडे-बल्लियां लेकर एक-दूजे पर टूट पड़े लड़के

Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित गंगनहर में नहाने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना क्षेत्र की दौराला गंगनहर चौकी के पास शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नहर में नहाने के दौरान युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट तथा लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय बड़ी संख्या में युवक गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ता चला गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया और हाथापाई शुरू हो गई।

डंडे और बल्लियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े
आरोप है कि झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने आसपास पड़ी डंडियां और बल्लियां उठा लीं और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में कई युवक खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के दौरान नहर किनारे मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से भिड़ते रहे। सूत्रों के अनुसार मारपीट में कुछ युवकों को चोटें भी आई हैं, हालांकि किसी गंभीर घायल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पहचान कर होगी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें