हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि जान से मारने के आरोप में गफ्फार और सत्तार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, संतरपाल और बबलू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
संतरपाल ने आरोप लगाया कि गफ्फार ने उनके बेटे श्याम को गाली दी और पीटा। जानकारी लेने गए संतरपाल, सुभाष, बबलू और लीले पर गफ्फार, यासीन, यामीन, सत्तार व अन्य ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। दूसरे पक्ष की मुस्कान ने बिट्टू, बाबूराम कश्यप, बबलू और गुड्डू पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। उसने यासीन के घर में घुसकर मारपीट करने और कुछ महिलाओं के घायल होने की भी शिकायत की है।