मामले की सूचना मिलते ही लावड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते रहे। कुछ देर तक थाने के सामने ही जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। आखिरकार अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
घटना में घायल हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भाइयों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन इसे सुलझाने की कोशिश कभी गंभीरता से नहीं हुई। आज मामला बढ़कर खुले संघर्ष तक जा पहुंचा, जिससे कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।