फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामाग्री से कर रहे स्कूल का निर्माण, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
विज्ञापन

बौन्द्रा। परीक्षितगढ़ के गांव नंगला सलेमपुर में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाई जा रही है। जिससे भवन को खतरा हो सकता है। एसडीएम ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नंगला सलेमपुर के ग्रामीणों के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज के लिए 25 सौ मीटर जमीन ली गई। कॉलेज भवन का निर्माण मात्र 12 सौ मीटर में किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें मानकों के विरुद्ध घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। बताया कि रेत का ज्यादा स्तेमाल किया जा रहा है। जिससे भविष्य में भवन को खतरा हो सकता है। गांव के बॉबी कुमार, योगेंद्र कुमार, जगपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार, अनवरहक, इस्लाम अहमद आदि ने बताया कि घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत मुख्यमंत्री, सीडीओ ईशा दुहन और एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह की गई है। ग्रामीणों ने इस मामले में ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम ऋषिराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्माण करा रहे ठेकेदार दिनेश कुमार के मुताबिक कॉलेज की निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप गलत है। मानकों के अनुरूप कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें