फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के दावे : सराय खादर में पानी, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की राह

विज्ञापन
सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद
विज्ञापन
- शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, सराय खादर में जलभराव से रास्ते बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर गांवों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ग्राम पंचायतों में धरातल पर हालात इसके ठीक उलट हैं। विकासखंड की ग्राम पंचायत तारापुर के गांव सराय खादर में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ने स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां कागजों में गांव को स्वच्छ बनाने की योजनाएं तैयार हो रही हैं, लेकिन धरातल पर ग्रामीणों को गंदगी और जलभराव से मुक्ति नहीं मिल रही।
गांव के दोनों प्रमुख मार्ग पिछले कई वर्षों से जलभराव की चपेट में हैं। गंदे पानी और कीचड़ से रास्ते इस कदर बदहाल हैं कि ग्रामीणों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की समस्या कोई नई नहीं है। लंबे समय से नालियों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम पंचायत समस्या को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद स्थिति और भी भयावह हो जाती है। मुख्य रास्तों पर जमा गंदा पानी और कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्वच्छता और विकास के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। यदि जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों के बयान...
गांव के मुख्य रास्तों पर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इसी पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। -आदेश कुमार

सरकार गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन सराय खादर में हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। -पिंटू
विज्ञापन


जलभराव के कारण रास्तों पर कीचड़ और गंदगी जमा है। यदि जल्द जल निकासी नहीं कराई गई तो गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। -नीरज

कागजों में विकास और स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर ग्रामीण परेशान हैं। -देशपाल

बयान...
संबंधित ग्राम सचिव को जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। -मनोज भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी, हस्तिनापुर

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

सराय खादर गाँव के रास्तों पर भरा पानी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें