फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वायरल ऑडियो में 70 से अधिक गर्भपात कराने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ बोले- वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित महिला स्वास्थ्यकर्मी की बताई जा रही आवाज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। रिकॉर्डिंग में नाबालिग और अविवाहित युवतियों के 70 से अधिक गर्भपात कराने का दावा किए जाने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान भी प्रकरण को लेकर सीएमओ डॉ. राम प्रसाद से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने सीएमओ से मामले की शिकायत करते हुए कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मामले में सामने आए आरोप गंभीर हैं। इसलिए रिकॉर्डिंग की सत्यता के साथ-साथ उसमें किए गए दावों की भी गहनता से जांच होनी चाहिए। अधिकारियों के अनुसार वायरल ऑडियो में आवाज जिस महिला स्टाफ नर्स की बताई जा रही है, उसकी पहचान कर उसे तत्काल प्रभाव से सीएचसी से हटा दिया गया है। विभागीय स्तर पर अब ऑडियो और उसमें सामने आए दावों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि वायरल ऑडियो में नाबालिग और अविवाहित युवतियों के गर्भपात कराने से संबंधित जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्डिंग की सत्यता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें