- कॉकरोच जनता पार्टी की नॉर्थ जोन कमेटी में सदस्य मनोनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को नॉर्थ जोन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी ने छात्र हितों के मुद्दों, किसान आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदेश प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद किसान आंदोलनों में भी भागीदारी की और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर एडवोकेट अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, रविन्द्र प्रधान, शान मोहम्मद, आनंद सिद्धार्थ, तरुण मलिक और हर्ष ढाका सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।