फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसा शहर, आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसा शहर, आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे रास्ते
विज्ञापन

मेरठ। जाम में फंसे शहर को राहत के लिए शुक्रवार (आज) रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों के रूट बदल जाएंगे। यातायात पुलिस ने 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक का डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसके अनुसार शहर में इन तारीखों तक रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बेगमपुल से खूनी पुल तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आबूलेन में भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसलिए जरूरी है कि आप शहर में निकलने से पहले डायवर्जन जरूर देख लें।
यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार 21 की सुबह सात बजे से मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से भैसाली बस अड्डे पर आने वाली रोडवेज की बसें जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड़ से दायीं ओर मुड़कर एसडी सदर स्कूल के सामने से बायीं ओर मुड़कर सदर थाने के पास से होते हुए भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वहीं, यह बसें औघड़नाथ मंदिर से मूक बधिर स्कूल रोड पर बायें मूड़कर एमपीजीएस स्कूल के पीछे से होते हुए गुरू तेगबहादुर स्कूल से जली कोठी चौराहा होते हुए भी भैसाली बस अड्डे पर आ सकती हैं। जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल-भैसाली बस अड्डे की ओर तथा हापुड रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे
विज्ञापन

माल रोड से बिजली बंबा बाईपास तक जाम, पुलिस फेल
त्योहारों की खरीदारी चलते सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। त्योहारों के लिए खरीदारी के चलते शहर बृहस्पतिवार को भी भीषण जाम से जूझता रहा। माल रोड से बिजली बंबा बाईपास तक सुबह से रात तक वाहन रेंगते रहे। आबूलेन और सदर बाजार में शाम के समय भयंकर जाम लग गया। यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में नाकाम रही।
विज्ञापन

बच्चा पार्क, बुढाना गेट, ईव्ज चौराहा, अहमद रोड, खैरनगर चौपला, लाला का बाजार, घंटाघर, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बहादुर मोटर्स, टीपी नगर, भूमिया का पुल, लिसाड़ी गेट चौपले पर लंबे जाम से लोग जूझते रहे। कंकरखेड़ा बाईपास और परतापुर तिराहे पर भी लंबा जाम लगा रहा। रात में करीब आठ बजे शाप्रिक्स माल से बिजली बंबा पुलिस चौकी तक पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें