फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से अटकर नाले हुए चोक, जगह-जगह सड़कों पर पसरी गंदगी

विज्ञापन
सड़क पर पसरी गंदगी के बीच से गुजरते बस्ती के लोग। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। नगर में पालिका के तमाम प्रयास के बावजूद सफाई व्यवस्था बेपटरी है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत लाखों रुपये के सफाई उपकरण पालिका परिसर में धूल फांक रहे हैं। कालंद रोड, तहसील रोड के साथ ही भाटवाड़ा, ऊंचापुर एवं कुम्हारान में सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, कुछ जगह नाली एवं नाले चोक हैं। इतना ही नहीं नाले की सफाई के बाद सड़क किनारे सिल्ट छोड़ दी गई। इसके चलते एक तरफ बस्ती के लोग बेहाल हैं, वहीं, इन मार्ग से गुजरने वाले भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पालिका द्वारा लाखों रुपये के सफाई उपकरण खरीदे गए थे। जिनमें मुख्य रूप से एक वर्ष पूर्व 123 रिक्शा ठेली खरीदी गई थीं। जिसमें से अभी तक पचास रिक्शा ठेली का ही वितरण पालिका द्वारा किया गया। करीब 73 रिक्शा ठेली पालिका के परिसर में धूल फांक रही हैं। जिसमें कुछ जंग खाकर रही हैं। इसी तरह से अन्य उपकरणों पर भी पालिका ने काफी रुपये खर्च किए हैं। वहीं, पालिका एवं संविदाकर्मियों के साथ ठेके पर सफाई कर्मचारी भी रखे हैं। इसके बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। इसे पटरी पर नहीं लाया जा सका है। हालांकि पालिका ईओ अमिता वरुण ने नगर में कई बार सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। कई कर्मचारियों का वेतन तक काट दिया गया। यहां तक की पालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मचारियों के नेताओं के खिलाफ थाने में तहरीर तक दे दी गई। उधर, सफाई कर्मचारियों ने पालिका ईओ अमिता वरुण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो उन्हें बैकपुट पर आना पड़ा।
कालंद रोड, तहसील रोड, भाटवाड़ा, ऊंचापुर एवं कुम्हारान में शुक्रवार दोपहर तकगंदगी का आलम था। कालंद चुंगी के निकट सड़क पर गंदगी के ढेर नहीं उठ सके। इस बाबत सभासद तारिक ने पालिका ईओ को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इसके बाद ईओ ने कर्मचारी भेजकर सफाई कराई। वहीं, कालंद रोड पर गंदगी के ढेर एवं मृत पशु पड़ा था। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। इसकी सभासद पति जुल्फिकार ने पालिका में शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी भेजकर सफाई कराई। वहीं, कुम्हारान एवं ऊंचापुर में भी दोपहर बाद तक गंदगी के ढेर लगे रहे। भाटवाड़ा व कुम्हारान निवासी आशाराम, नंदू, मेवाराम, सूरज, मनोज, ध्रुवा ने बताया कि यहां अक्सर सड़क पर गंदगी पसरी रहती है। इस संबंध में पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि वह फिलहाल लखनऊ में मीटिंग में व्यस्त हैं। कस्बे में पहुंचकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें