फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर क्लब ने 10 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी मैदान में कराए जा रहे लेजेंड्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को डोमिनेंट डेविल्स व मेरठ के शेर क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ की शेर क्लब टीम ने 10 रन से मैच जीता। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसमें अचिंत्य जैन ने 47, करण ने 34, मोहित ने 27 और वैभव ने 25 रन बनाए। डोमिनेंट के गेंदबाज अरुण और दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोमिनेंट की टीम 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी। टीम से हिमांशु जोशी ने 45, अरुण शर्मा ने 44 व अंकुश ने 29 रन बनाए। शेर क्लब टीम के गेंदबाज अमु, आदित्य और वैभव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच करण, बेस्ट बैट्समैन अचिंत्य को चुना गया। कोच उमेश वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें