वहीं, प्रदेश में इस कानून को जनता को अधिक से अधिक समझाने के लिए छह बड़ी रैलियां आयोजित होगी। इसमें एक रैली पश्चिमी क्षेत्र में मेरठ में होने की संभावना है। माधवकुंज में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई आरएसएस की इस गोपनीय समन्वय बैठक में दो सत्र आयोजित किए गए। जिसमें संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक और प्रांत प्रचारक धनीराम ने घर-घर तक पहुंचकर सीएए को समझाने के विषय पर योजना तैयार की।
बैठक के बाद ब्लॉकवार बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संघ की तरफ से ‘राष्ट्रदेव’ का विशेष जनजागरण अंक भी दिया गया। इस पंफलेट को चार भागों में बांटा गया। पंफलेट में सीएए को समझाने के लिए उसकी पृष्ठभूमि, इतिहास, प्रचारित भ्रम, सत्यता के बारे में विस्तार से बताया गया। इसे पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और प्रचारित करने के लिए कहा गया है।