फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर कीर्तन के स्वागत को उमड़े शहरवासी

विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व  पर शास्त्रीनगर में स्थित गुरूद्वारा से  निकाले गए नगर कीर
विज्ञापन
शास्त्री नगर सेक्टर-3 गुरुद्वारा से निकाला, गतका दल ने शस्त्र विद्या के करतब दिखाकर किया हैरान
विज्ञापन

आरएसएस ने संभाली यातायात व्यवस्था
मेरठ। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शास्त्री नगर सेक्टर-3 स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादर साहिब से बुधवार को भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। गतका दल ने शस्त्र विद्या के करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। शहरवासियों ने कई जगह इसका स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब को आकर्षक फूलों से सजाया गया। नगर कीर्तन में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। सतनाम वाहेगुरु के जयकारों और मधुर शबद-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। सबसे आगे नगाड़ा साहिब थे, इसके आगे बैंड दल था। मीरी पीरीगतका दल के प्रमुख तनमीत सिंह खालसा के नेतृत्व में इशप्रीत सिंह, हरमन सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, पवित्रा सिंह आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। संगत ने सेवाभाव से सड़क पर झाड़ू लगाई और पानी का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यातायात व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार भी दिनभर डटे रहे। कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह दुग्गल, जनरल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह कालरा, संदीप पाहवा, गोपाल सूदन, सन्नी बत्रा, गुरबचन कालरा, राजेंद्र पाल सिंह, मनप्रीत सिंह सलूजा, जतिन जुनेजा, ओमकार सिंह सलूजा, गुरसिमरन सिंह, राजकुमार खुराना, जसविंदर सिंह दुग्गल और रंजीत सिंह आदि ने सेवा निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें