फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 की तैयारी में RLD: खालिद मसूद बने राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कही बड़ी बात

Sat, 20 Aug 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

RLD : 2024 की तैयारी में रालोद अभी से जुट गई है। चौधरी जयंत ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मुस्लिम कार्ड खेल खालिद मसूद को राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
खालिद मसूद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RLD : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खालिद मसूद को राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले खालिद मसूद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले वे राष्ट्रीय छात्र लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोद के पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रह चुके हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रालोद पश्चिम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा।

खालिद मसूद ने कहा कि हर जिले में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मजबूत टीम बनाई जाएगी। पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। खालिद मसूद लंबे समय तक संगठन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं, ऐसे में रालोद ने पश्चिम में मुस्लिम कार्ड खेलकर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब दूसरे प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें