फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचओ कार्यस्थलों पर लौटे, डॉ. अमित त्यागी का किया सम्मान

विज्ञापन
सीएचसी पर हड़ताल के एक महीने बाद लौटे सीएचओ प्रभारी का स्वागत करते हुए स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। लखनऊ के इको गार्डन में करीब एक महीने चले आंदोलन के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपने कार्यस्थलों पर लौट आए हैं। मांगों पर सहमति बनने और हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सीएचओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी का सम्मान किया। उन्होंने आंदोलन के दौरान मिले सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया।
सीएचसी पहुंचे सीएचओ ने बताया कि आंदोलन के समय डॉ. अमित त्यागी का सहयोग उन्हें मिला। उनके समर्थन से सीएचओ का मनोबल बढ़ा। इससे उन्हें अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने में प्रोत्साहन मिला। डॉ. त्यागी ने सभी सीएचओ का स्वागत किया। उन्होंने उनसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। डॉ. त्यागी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सीएचओ की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ जिला अध्यक्ष हेमराज कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने डॉ. अमित त्यागी के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी सीएचओ अपने कार्यों को जिम्मेदारी से निभाएंगे। वह स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. राजी, डॉ. बृजपाल, फार्मासिस्ट महेश, हेमराज कुमार, महेंद्र शर्मा, सीएचओ चतरपाल, निंबार्क, बनवारी, दिलसुख, सौरभ, कपिल, गुलशन, सान्या, प्रियंका, सरिता, नीतू, पवन, रोहित और रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें