फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर खंगाला 

Thu, 26 Oct 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में चोरों ने बुधवार दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। जयभीम नगर निवासी मुकेश कुमार राजहंस विहार में चाय की दुकान करता है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी बबीता घर का ताला लगाकर पति का खाना देने दुकान पर गई थी। जब वह लौटी तो घर के ताले टूूटे पडे़ थे। सेफ का सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। चोर सेफ में रखे पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें