फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में चोरी करने वाले गिरोह की दो महिलाओं को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह की दो महिलाओं को रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से पर्स चुरा रही दो महिलाओं को शनिवार को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़ी गई दोनों महिलाएं चोर गिरोह की सदस्य बताई जा रहीं है जो बाजार में पर्स चोरी जैसी वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बेगमपुल से सवारियों को भरकर ई-रिक्शा हापुड़ अड्डे के लिए जा रहा था। ई-रिक्शे में तीन महिलाएं व एक पुरुष मौजूद था। बच्चा पार्क चौराहे के पास पहुंचते ही रिक्शे में बैठी एक महिला की नजर सामने बैठी महिला की पर्स पर पड़ी जो पड़ोस में बैठी महिला उसे निकाल रही थी। जिसे देख महिला ने शोर मचा दिया। उक्त महिला खुद पर लगे आरोपों को नकारने लगी और अभद्रता पर उतर आई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम कविता और रूपा निवासी खतौली बताया। सिविल लाइंस पुलिस ने कहा कि आरोपी महिलाएं बाजार से लौट रही महिलाओं के बैग काटकर वारदात करती हैं। लालकुर्ती क्षेत्र से इनकी एक महिला साथी जेल भी जा चुकी है। महिलाओं के पास एक बच्ची भी मिली है, दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें