चित्रकूट के युवक ने छात्रा के अश्लील फोटो वायरल किए
मेरठ। चित्रकूट के युवक ने टीपी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। आरोप है कि फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजनों ने टीपी नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक, शेखपुरा कॉलोनी निवासी छात्रा ने बताया कि जिला चित्रकूट निवासी विक्रम ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। युवक, युवती पर जबरन शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। युवती का कहना है कि उसकी काफी बदनामी हो रही है। जिसकी वजह से उसने कोचिंग व बाहर जाना बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने परिजनों के संग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। सीओ ब्रह्मपुरी बृृजेश सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद