फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बजरंग दल कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटा, तीन घायल
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर में बृहस्पतिवार रात बजरंग दल कार्यकर्ता अर्जुन के मकान पर दूसरे समुदाय के दो भाइयों ने घर में घुसकर मारपीट व पथराव कर दिया। विरोध करने पर बहन और भाभी से अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव के लिए आए पड़ोसियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ सदर देहात और भावनपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी हिंदू बजरंग दल के प्रखंड सहमंत्री अर्जुन पुत्र शांति शरण ने बताया कि 24 अक्तूबर को अयूब व सलीम को गोकशी के प्रयास में जेल भेजा गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अयूब, उसके भाई राशिद, यूसुफ आसिफ, इसरार, शानू, जुबेर सहित लगभग 20 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। बहन व भाभी के साथ अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीचबचाव के लिए आए पड़ोसी दीनू, मनोज, ओमपाल को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव में सांप्रदायिक तनाव की सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात व भावनपुर थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपियों के मकान पर दबिश दी, लेकिन उनके मकान पर ताले लटके मिले हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने भावनपुर थाने में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात देवेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार केस दर्ज किया जा रहा है। बच्चों का विवाद सामने निकलकर आया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें