दौराला- बाल दिवस पर श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने स्कूल में मेला लगाया और खेल भी खेले।
समौली रोड स्थित विद्या एकेडमी में बाल दिवस पर मेले में बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खरीदारी की। विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य रेखा चौधरी ने बाल दिवस क्यों मनाया जाता है कि बच्चों को इसकी जानकारी दी। प्रमोद, मयंक आदि मौजूद रहे। हितकारी किसान इंटर कॉलेज में बाल मेले में प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी व प्रबंधक राजकुमार पंवार ने दुकानों का निरीक्षण किया और खरीदारी की। प्राथमिक विद्यालय भराला में बाल मेले में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य शशि कौशिक, प्रधान राजेंद्र, मनिंदर विहान आदि रहे। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नीरा फाउंडेशन की ओर से प्राइमरी की मेधावी छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने प्रशस्तिपत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया। कुसुम पब्लिक स्कूल में विद्यालय के अध्यक्ष चांदवीर सिंह, एजुकेशन डायरेक्टर रीमा तोमर ने बच्चों के साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। चिंदौड़ी मार्ग स्थित सीबीएस एकेडमी में बाल दिवस पर हैंड मेड फूड की स्टॉल लगाई। प्रधानाचार्य नीरू चौधरी, मोहित चौधरी, उदित चौधरी ने बच्चों को बाल दिवस की जानकारी दी।